फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यास मैच में इंडिया 'ए' ने ऑस्ट्रेलिया पर कसा शिकंजा

Sun, 17 Feb 2013 11:08 PM IST
चेन्नई/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोज तिवारी के शानदार शतक (129) के बाद स्पिनरों की बेहतरीन गेंदबाजी से इंडिया ‘ए’ ने तीन दिवसीय अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कस लिया है। मैच के दूसरे दिन मनोज तिवारी के शतक से इंडिया ‘ए’ ने 451 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन


भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाने की कोशिश में लगे तिवारी ने अपनी दावेदारी मजबूत करते हुए 129 की नायाब पारी खेली। अपनी इस बेजोड़ पारी में तिवारी ने 187 गेंद खेलते हुए 18 चौके और तीन छक्के लगाए। बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को मुश्किल में डाल दिया।

हालांकि कप्तान शेन वाटसन और एड कोवेन ने पहले विकेट के लिए 116 रन की धमाकेदार साझेदारी की। लेकिन इसके बाद जलज सक्सेना और राकेश ध्रुव ने दो-दो विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को मुश्किल में डाल दिया।
विज्ञापन


वाटसन ने 87 गेंद में 13 चौकों और एक छक्के के साथ ताबड़तोड़ 84 जबकि कोवेन ने 65 गेंद में छह चौकों के साथ 40 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों को ध्रुव ने पवेलियन भेजा। इसके बाद जलज सक्सेना ने फिलिप ह्यूज (01) और उस्मान ख्वाजा (01) को भी जल्द पेवेलियन की राह दिखा दी। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 131 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे।

इससे पहले सुबह इंडिया ‘ए’ ने अपनी पहली पारी चार विकेट पर 338 रन से आगे बढ़ाई। मुरलीधरन गौतम (38) अपने पहले दिन के स्कोर में चार रन और जोड़कर पवेलियन लौट गए। जलज सक्सेना तीन चौकों के साथ 30 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों का जलवा रहा और उन्होंने कुल आठ विकेट अपने नाम किए। जेवियर डोहर्टी और एस्टन अगर ने तीन-तीन जबकि नाथन लियोन ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें