भारत की हार के बाद एक फैन ने क्रुणाल पंड्या और खलील अहमद को टीम में चुने जाने पर सवाल उठाए और इन दोनों को टी-20 विश्व कप में न खिलाए जाने की मांग तक कर डाली।
कुछ लोगों ने तो बांग्लादेश के खिलाफ खराब डीआरएस लेने के लिए ऋषभ पंत को जमकर लताड़ा। वहीं मैदान पर लोग रिव्यू सिस्टम के लिए महेंद्र सिंह धोनी को याद करते भी दिखे।
खलील अहमद 19वें ओवर में चार चौके लागातार खाने के बाद लोगों के गुस्से का शिकार हुए। फैंस ने उन्हें इस प्रदर्शन के लिए अंडरग्राउंड होने तक की सलाह दे डाली।
बता दें कि इस मैच में बांग्लादेश टीम के कप्तान महमदुल्लाह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश ने 19.3 ओवर में ही ये लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। बांग्लादेश की तरफ से मुशफिकुर रहीम ने 43 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। मैच में शानदार पारी के लिए रहीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारत की तरफ से दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल और खलील अहमद ने संयुक्त रूप से एक-एक विकेट लिए।