फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या-केएल राहुल निलंबित, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वन-डे से बाहर

Fri, 11 Jan 2019 05:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी शो 'कॉफी विद करन' में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को भारी पड़ गया। दोनों खिलाड़ियों को जांच लंबित होने तक निलंबित कर दिया गया जिसके कारण वे शनिवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन


प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने पीटीआई से कहा, ‘पांड्या और राहुल दोनों को जांच लंबित होने तक निलंबित किया गया है। बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि इन दोनों को औपचारिक जांच शुरू होने से पहले नए सिरे से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘जो जांच करेगा वह बीसीसीआई की अंतरिम समिति होगी या तदर्थ लोकपाल इसका फैसला अभी नहीं किया गया है।’ उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम प्रबंधन यह फैसला करेगा कि वह इन दोनों को टीम में बनाये रखना चाहता है या उन्हें स्वदेश भेजना चाहता है। कुछ का मानना है कि उन्हें टीम के साथ रखना चाहिए क्योंकि स्वदेश में उनके खिलाफ लोगों का रवैया कड़ा हो सकता है जबकि बीसीसीआई के अधिकतर अधिकारी इसके खिलाफ हैं।’

विज्ञापन

ऋषभ पंत और मनीष पांडे की हो सकती है वापसी

अगर इन दोनों को ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश बुलाया जाता है तो उनकी जगह ऋषभ पंत और मनीष पांडे को टीम में शामिल किया जा सकता है। सूत्रों ने कहा, ‘अगर विजय शंकर, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे या ऋषभ पंत में किन्हीं दो को ऑस्ट्रेलिया भेजा जाता है तो मुझे हैरानी नहीं होगी।’ 

यह फैसला तब आया जबकि सीओए में राय की साथी डायना एडुल्जी ने इन दोनों पर ‘आगे की कार्रवाई तक निलंबन’ की सिफारिश की थी क्योंकि बीसीसीआई की विधि टीम ने महिलाओं पर इनकी विवादास्पद टिप्पणी को आचार संहिता का उल्लंघन घोषित करने से इनकार कर दिया है।

एडुल्जी ने शुरुआत में इन दोनों को दो मैचों के लिए निलंबित करने का सुझाव दिया था लेकिन बाद में इस मामले को विधि विभाग के पास भेज दिया जबकि राय उनसे सहमत हो गए थे और निलंबन की सिफारिश कर दी थी।

कानूनी टीम से राय लेने के बाद एडुल्जी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘यह जरूरी है कि दुर्व्यवहार पर कार्रवाई का फैसला लिए जाने तक दोनों खिलाड़ियों को निलंबित रखा जाए जैसा कि (बीसीसीआई) सीईओ (राहुल जौहरी) के मामले में किया गया था जब यौन उत्पीड़न के मामले में उन्हें छुट्टी पर भेजा गया था।’
विज्ञापन

आखिर क्या है पूरा मामला?

कार्यक्रम में की गई इन दोनों की टिप्पणियों की भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी निंदा की। उन्होंने इसे अनुचित बताया। 

पांड्या ने कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया और यह भी बताया कि वह इस मामले में अपने परिजनों के साथ भी खुलकर बात करता है। राहुल अपने संबंधों के बारे में जवाब देने में हालांकि अधिक संयमित दिखे। 

कयास लगाये जा रहे हैं कि बीसीसीआई इस विवाद के बाद खिलाड़ियों को मनोरंजन से जुड़़े कार्यक्रमों में भाग लेने से रोक सकता है। 

आपको बता दें कि हाल ही में टीवी शो 'कॉफी विद करन' में हार्दिक पांड्या अपने साथी खिलाड़ी केएल राहुल के साथ आए थे। शो के दौरान होस्ट करण जोहर ने दोनों खिलाड़ियों से उनकी निजी जिंदगी के बारे में सवाल किए थे। पांड्या ने इस दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़े हुए कुछ सवालों का जवाब दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें