कोलकाता के ईडन गार्डन में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने रविवार को 34 साल पुराना इतिहास दोहरा दिया। श्रीलंका पहली पारी में 294 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार ने 4-4 विकेट लिए।
चौथे दिन मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी की
मोहम्मद शमी
- फोटो : BCCI
मैच के तीसरे दिन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को विकेट के लिए तरसना पड़ा था। लेकिन चौथे दिन मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के 4 बल्लेबाजों को आउट किया। भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव ने भी मैच में 4 और 2 विकेट लिए। इस तरह श्रीलंका के सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों के नाम रहे।
सभी 10 विकेट टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने लिया है
उमेश यादव
- फोटो : BCCI
34 साल बाद यह दोबारा मौका आया जब विपक्षी टीम के सभी 10 विकेट टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने लिया है। भारतीय पिचों पर ऐसा बहुत कम बार देखने को मिलता है। भारत की पिचें स्पिन गेंदों के अनुकूल होती हैं। तेज गेंदबाजी के लिए यहां ज्यादा कुछ नहीं होता है। इसके बाद भी अगर सभी विकेट तेज गेंदबाज ले तो यह विशेष उपलब्धि होती है।
1983-84 में अहमदाबाद में तेज गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट झटके थे
कपिल देव
- फोटो : ESPN
इससे पहले 1983-84 में अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट झटके थे। वहीं उससे पहले 1981-82 में मुंबई टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाजों ने सभी दस विकेट झटके थे। कोलकाता में इस मैच की हरी पिच भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए एक बेहतर तैयारी करा सकती है।