फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFGvIRE: मुर्ताग का अर्धशतक, आयरलैंड की पहली पारी 172 पर सिमटी

Fri, 15 Mar 2019 08:05 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड
विज्ञापन

टिम मुर्ताग के अर्धशतक से आयरलैंड ने शीर्ष क्रम के चरमराने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के शुरूआती दिन पहली पारी में 172 रन बनाए।

विज्ञापन


मुर्ताग ने 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंद में नाबाद 54 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल हैं। इससे पहले आयरलैंड के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के बाद कोई भी साझेदारी नहीं बन सकी। 

मुर्ताग और जार्ज डॉक्रेल (39) के बीच अंतिम विकेट के लिये 87 रन की भागीदारी एकमात्र साझेदारी रही जिसके बाद आयरलैंड की पारी 60 ओवर में सिमट गई। 

अफगानिस्तान ने दिन का खेल समाप्त होने तक 31 ओवर में दो विकेट गंवाकर 90 रन बना लिए। रहमत शाह 22 और हसमतुल्लाह शाहिदी 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम अभी आयरलैंड से 82 रन से पिछड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद शहजाद (40) और इहसानुल्लाह (07) दो खिलाड़ी आउट हुए। आयरलैंड और अफगानिस्तान पिछले साल पांच दिवसीय पर्दापण करने के बाद अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे हैं। इनपुट-भाषा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें