अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ट्विटर
युवाओं के क्रिकेट विश्व कप का आगाज शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका में हो गया। किम्बरले में खेले गए ग्रुप-डी के मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अंडर-19 वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण के पहले मैच में अफगानिस्तान की टीम ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 150 गेंदें बाकी रहते हुए सात विकेट से हरा दिया।
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.1 ओवर में महज 129 रन पर ही ढेर हो गई। मेजबान टीम की तरफ से कप्तान पारसन ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, उनके अलावा कोएत्जी (38) और बेओफोर्ट (25) रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से शफिकुल्लाह गफारी ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 9.1 ओवर में दो मैडेन के साथ 15 रन देकर छह विकेट चटकाए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तानी टीम ने इब्राहीम जदरान (52) और इमरान (57) रनों की बदौलत 25 ओवर में ही 130 रन बनाकर विश्व कप में जीत से आगाज किया।