फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक टेस्ट के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, राशिद-मुजीब संभालेंगे भारत के खिलाफ मोर्चा

Tue, 29 May 2018 03:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
afghanistan test cricket team
विज्ञापन

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले अपने ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए 16 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू करने वाली अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच 14 जून को बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी।

विज्ञापन


एससीबी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान की टेस्ट क्रिकेट टीम की कमान असगर स्तानिकजाई को सौंपी गई है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय टीम के खिलाफ जो स्क्वाड जारी किया है, उसे काफी मजबूत माना जा रहा है। ऐसे में दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम और डेब्यू करने वाली अफगानिस्तान के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।

हाल ही में आईपीएल खेलने वाले दो खिलाड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी को भी इस स्क्वाड में शामिल किया गया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मोर्चा संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : File
बता दें कि 18 वर्षीय मोमंद वफादार के साथ सैय्यद शेरजाद और यामीन अहमदजई को इस टीम के पेस अटैक डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दौलत जादरान को चोटिल होने की वजह से बाहर रखा गया है।

इस प्रकार है अफगानिस्तान की टीम
अफगानिस्तान टेस्ट टीम: असगर स्तानिकजाई (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, जावेद अहमदी, इहसानुल्ला जन्नत, रहमत शाह, नसीर जमाल, हाशमतुल्लाह शाहिदी, अफसर जजाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जहीर खान, हमजा होटक, सैयद अहमद शेरजाद, यमीन अहमदजई, वफादार मोमंद, मुजीब-उर-रहमान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें