फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिद खान की घातक गेंदबाजी बदौलत अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से रौंदा

Tue, 06 Feb 2018 09:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राशिद खान - फोटो : File
विज्ञापन
राशिद खान की घातक गेंदबाजी के बदौतल अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को पहले टी20 में 5 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। स्पिनर राशिद खान ने मैच में 19 देकर 3 विकेट झटके। 
विज्ञापन


टी20 सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 120 रन बनाए। उनकी ओर से सोलोमोन मीर ने सबसे अधिक 34 रन की पारी खेली। राशिद के अलावा शराफुद्दीन अशरफ ने 2 विकेट लिए। 

121 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को कोई दिक्कत नहीं हुई। उनकी ओर से विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद ने 20 रन बनाए और ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने 27 गेंद में नाबाद 40 रन बनाकर टीम को 32 गेंद पहले ही जीत दिला दी। नबी ने अच्छी बल्लेबाजी के साथ-साथ 1 विकेट भी लिया और उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दूसरा और आखिरी टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 8.30 बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें