फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFG vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ घातक गेंदबाजी से राशिद खान ने तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड, बतौर कप्तान रचा इतिहास

Sat, 16 Mar 2024 08:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राशिद ने नवरोज मंगल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पूर्व खिलाड़ी ने 2010 में ये कारनामा किया था। 14 साल तक उनका रिकॉर्ड कायम रहा लेकिन स्टार गेंदबाज ने 15 मार्च को खेले गए मुकाबले में इसे तहस-नहस कर दिया। मंगल ने आयरलैंड के खिलाफ चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। 
विज्ञापन
राशिद खान - फोटो : ACB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ घातक गेंदबाजी के साथ इतिहास रच दिया। उन्होंने तीन विकेट हासिल करके 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। राशिद ने यह उपलब्धि आयरलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में हासिल की। 
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच शारजाह स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में 25 वर्षीय गेंदबाज की विनाशक गेंदबाजी का नजारा देखने को मिला। उन्होंने टी20 में बतौर अफगानिस्तान टीम के कप्तान सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉरड तैयार किया। राशिद ने चार ओवर में 19 रन खर्च कर तीन विकेट हासिल किए।

14 साल पुराने रिकॉर्ड पर राशिद ने बोला हमला
राशिद ने नवरोज मंगल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पूर्व खिलाड़ी ने 2010 में ये कारनामा किया था। 14 साल तक उनका रिकॉर्ड कायम रहा लेकिन स्टार गेंदबाज ने 15 मार्च को खेले गए मुकाबले में इसे तहस-नहस कर दिया। मंगल ने आयरलैंड के खिलाफ चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। 
विज्ञापन


38 रन से हारा अफगानिस्तान 
राशिद की घातक गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 149 रन पर रोक दिया। हालांकि, अफगानी टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया। टीम 18.4 ओवर में सिर्फ 111 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। मोहम्मद इशाक के अलावा और किसी का बल्ला नहीं चला। उन्होंने टीम की तरफ से सर्वाधिक 32 रन बनाए। आयरलैंड के बेंजामिन व्हाइट ने चार विकेट चटकाए। इस घातक प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेय ऑफ द मैच चुना गया। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। अफगानिस्तान इस सीरीज में 0-1 से पीछे हो गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें