कोरियाई फुटबॉल टीम ने पहली बार एएफसी महिला एशियाई कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम ने गुरूवार को यहां सेमीफाइनल में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फिलीपींस को 2-0 से हरा दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोरियाई फुटबॉल टीम ने पहली बार एएफसी महिला एशियाई कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम ने गुरूवार को यहां सेमीफाइनल में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फिलीपींस को 2-0 से हरा दिया। कोरिया का सामना रविवार को फाइनल में गत चैंपियन जापान और पूर्व चैंपियन चीन के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
विज्ञापन
पहले सेमीफाइनल मैच की बात करें तो कोरिया के लिए चो सो ह्युन और सोन ह्वा यिओन ने पहले हाफ में गोल किए जिससे टीम ने फिलीपींस की शानदार लय तोड़ दी। फिलीपींस की टीम अपने प्रयासों के लिए गर्व कर सकती है कि उसने मैच में अपनी पूरी ताकत लगाई। अब वह पहली बार 2023 फीफा महिला विश्व कप में खेलने के लिए तैयारी में जुट सकती है। एएफसी एशियाई कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सभी टीमें सीधे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।
कोरिया ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में टूर्नामेंट से पहले दावेदार मानी जा रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर उलटफेर किया था। उसने शुरू से ही जरा भी समय बर्बाद नहीं किया और चौथे ही मिनट में गोल कर दिया। चो सो ह्युन ने किम हाई रि की कार्नर किक को फिलीपींस की गोलकीपर ओलिविया मैकडैनियल को छकाते हुए गोल कर दिया। हालांकि फिलीपींस की टीम इससे प्रभावित नहीं दिखी पर कोरियाई खिलाड़ियों ने ज्यादातर समय गेंद पर कब्जा बनाए रखा। कोरियाई टीम बढ़त दोगुनी करने के प्रयासों में जुटी रही और 34वें मिनट में उन्हें इसका फल भी मिला जब सोन ने चो ह्यो जू के क्रास पर गोल कर दिया।
विज्ञापन
दो गोल से पिछड़ने के बाद फिलीपींस के मुख्य कोच एलेन स्टाजसिच ने कई खिलाड़ियों को मैदान पर भेजा लेकिन वे कोरियाई गोलकीपर किम जुंग मि की चुनौती को पार नहीं कर सकीं।