फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंदबाजों की खबर लेने लौटेगा यह विस्फोटक कंगारू

Fri, 22 Mar 2013 04:13 PM IST
ब्रिजटाउन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


विस्फोटक बल्लेबाज गिलक्रिस्ट ने कहा, 'सीपीएल में खेलने के लिए मैं बेहद उतावला हूं। मैं दोबारा क्रिकेट के मैदान पर उतरने और दुनिया के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक पर खेलने के लिए बेहद उत्साहित हूं।'

रिकी पोंटिंग के बाद गिलक्रिस्ट दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं जो सीपीएल में हिस्सा लेंगे।

कैरेबिया से जुड़ी पिछली यादों को ताजा करते हुए गिलक्रिस्ट ने कहा, 'यहां मैं जब भी खेलने के लिए आया कोई न कोई याद लेकर गया। यहां क्रिकेट से जुड़ी यादों से मुझे बहुत लगाव है। यहां खेलने के लिए आने वाले खिलाड़ियों को जिन बेहद खूबसूरत और लाजवाब जगहों पर घुमाया जाता है वे बेजोड़ हैं।
विज्ञापन


गिलक्रिस्ट ने बताया कि उन्हें क्रिकेट के टी20 प्रारूप में खेलना बहुत पसंद है और अपने इस पसंदीदा प्रारूप को खेलने के लिए वेस्टइंडीज से बेहतर जगह पूरी दुनिया में नहीं है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम का परचम 1990 के दशक में जब क्रिकेट जगत में शान से फहरा रहा था उस दौरान टीम का हिस्सा रहे गिलक्रिस्ट ने वेस्टइंडीज में कुछ बेहद शानदार पारियां खेलीं।

साल 2007 के विश्व कप फाइनल मुकाबले में बारबाडोस में 104 गेंदों पर 149 रन बनाकर गिलक्रिस्ट ने अपने कैरियर की एक शानदार पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई जीत में मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें