फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलों के मुद्दे पर हंगामे के कारण नहीं चली संसद

Fri, 22 Mar 2013 04:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में श्रीलंका के खिलाफ अमेरिकी प्रस्ताव में संशोधन लाने में भारत सरकार की असफलता से नाराज (द्रमुक) डीएमके और अन्नाद्रमुक (एडीएमके) के सांसदों ने शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को बजट सत्र के प्रथम चरण का अंतिम दिन था। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही नहीं चल पाई। अब सदन की अगली बैठक एक महीने बाद 22 अप्रैल को होगी।

लोकसभा में जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई डीएमके और एडीएमके के सांसद स्पीकर मीरा कुमार के आसन के निकट पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

सांसदों ने श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से स्पष्टीकरण देने की मांग की। हंगामे के चलते लोकसभा का कार्यवाही पहले 12 बजे तक और उसके बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

वहीं, राज्यसभा में भी इसी मुद्दे को लेकर हंगामा हुआ। डीएमके, एडीएमके और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांसदों ने श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे पर सरकार से रवैये से नाराजगी जताई।
विज्ञापन


सांसदों ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी सदन में मौजूद थे। हंगामे के चलते राज्यसभा को पहले 12 बजे और उसके बाद ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें