ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर और आईपीएल-6 में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि टी-20 क्रिकेट काफी तेज है और यह प्रारूप खिलाड़ियों को अपनी गलतियां सही करने के लिए पर्याप्त समय नहीं देता।
गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘मैंने पाया कि टी-20 क्रिकेट काफी मुश्किल है जहां चीजें बहुत जल्दी होती हैं और आपके पास अपनी गलतियों को सही करने का बिल्कुल समय नहीं होता है।’