चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज एस. ब्रद्रीनाथ ने कहा है कि वह अपने साथी खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी से बेहद प्रभावित हैं।
बद्रीनाथ ने कहा, ‘हां, वास्तव में मैंने उनसे काफी प्रेरणा ली है। उन्होंने अपने देश के लिए काफी देर से खेलना शुरू किया लेकिन काफी शानदार खेले। उन्होंने सात-आठ साल तक काफी बेहतरीन तरीके से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। मैं उन्हें देखता हूं और वास्तव में मैं उन्हें पूजता हूं। मेरी उनसे क्रिकेट पर काफी लंबी बात होती है। हम दोनों एक ही तरह के क्रिकेटर हैं, इसलिए किसी और क्रिकेटर के मुकाबले मैं उनसे जल्दी सीखता हूं।’