फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के दौरान टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे गावस्कर-मांजरेकर

Wed, 07 Nov 2018 04:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sunil Gavaskar, Sanjay Manjrekar
विज्ञापन

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में एक बड़ा हादसा टल गया। 

विज्ञापन


दरअसल, पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहे इस स्टेडियम में मंगलवार की शाम कमेंट्री बाक्स के दरवाजे का शीशा मैच शुरू होने से पांच मिनट पहले अचानक टूट गया और क्रिकेट से कमेंटेटर बने सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर उसकी चपेट में आने से बाल बाल बच गए ।

मीडिया सेंटर के बगल में स्थित कमेंट्री बाक्स से शाम छह बज कर पचपन मिनट पर जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का शीशा टूटा पड़ा था और मांजरेकर दूर खड़े थे। 
विज्ञापन


मांजेरेकर ने बाद में 'भाषा' को बताया कि वह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। मांजरेकर ने कहा, 'कांच का एक दरवाजा ताश की पत्तों की तरह बिखर गया लेकिन किसी को चोट नहीं आयी। सभी सुरक्षित है।' मीडिया सेंटर में भी असुविधाओं के कारण पत्रकारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बता दें कि मंगलवार को टी-20 मुकाबले की आगाज के साथ भारत रत्न अटल बिहारी स्टेडियम देश का 52वां वेन्यू बन गया, जहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें