फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकडरमोट को द. अफ्रीका के खिलाफ मौका, दो वनडे मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल

Wed, 07 Nov 2018 04:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ben McDermott
विज्ञापन

चोटिल शॉन मार्श की फिटनेस को लेकर चिंताओं के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को क्वींसलैंड के युवा बल्लेबाज बेन मैकडरमोट को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बचे दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया है।

विज्ञापन


शॉन मार्श रविवार को पहले वनडे मैच में नहीं खेले थे। उनके कूल्हे की मामूली सर्जरी हुई है और चयनकर्ताओं को लगता है कि शुक्रवार को एडिलेड में खेले जाने वाले मैच तक वह पूरी तरह फिट नहीं होंगे। चयनकर्ता ट्रेवोर होंस ने कहा कि हम शॉन की चोट से उबरने पर नजर रखे हैं और उन्हें मैच से पहले फिटनेस साबित करने का पूरा मौका मिलेगा।

पहले वनडे में डिआर्सी शॉर्ट, मार्श की जगह खेले थे लेकिन मैच की दूसरी गेंद पर ही शून्य पर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलियाई टीम 152 पर आउट हो गई थी और दक्षिण अफ्रीका ने मैच छह विकेट से जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें