फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मिथ-वॉर्नर को 2016 में भी मिली थी बॉल टेंपरिंग को लेकर चेतावनी, हुआ खुलासा

Fri, 30 Mar 2018 10:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
विज्ञापन

केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ के दोषी पाए गए स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को 2016 में भी घरेलू लीग शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान रेफरी ने गेंद से छेड़छाड़ करने को लेकर चेतावनी दी थी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि सिडनी मार्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2016 में न्यू साउथ वेल्स के इन खिलाड़ियों की विक्टोरिया के खिलाफ मैच के दौरान फेयर प्ले न दिखाने पर डेरेल हार्पर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मैच रेफरी और अंपायर चयन समिति के मैनेजर साइमन टफेल को ई-मेल के जरिए रिपोर्ट की थी।  

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व अंपायर डेरेल हार्पर ने ई-मेल में लिखा था,  'मैच के पहले दिन वॉर्नर विकेटकीपर पीटर नेविल को थ्रो कर रहे थे तो गेंद को बाउंस करा रहे थे। अंपायर ने स्टीव स्मिथ को इस बारे में कहा भी लेकिन कुछ असर नहीं हुआ। अगले दिन मैंने अंपायरों के साथ न्यू साउथ वेल्स के कोच ट्रेंट जॉनस्टन को जानकारी देने के लिए कहा।  स्मिथ की टीम यह मैच हार गई थी और मैच के बाद स्मिथ ने इस तरह जाहिर किया कि वह शेफील्ड शील्ड का मैच खेलकर खुश नहीं हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें