दक्षिण अफ्रीका टीम के नए टेस्ट कप्तान एबी डीविलियर्स का कहना है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों में वह अपनी नई भूमिका के साथ पूरी तरह न्याय करने के लिए प्रतिबद्घ हैं।
लेकिन इसके साथ ही उन्होंने पुष्टि की कि इन अफवाहों में थोड़ी सच्चाई भी थी कि वह संन्यास पर विचार कर रहे हैं। डीविलियर्स ने कहा, "पिछले दो-तीन वर्षों से कुछ कम क्रिकेट खेलने के लिए सही जवाब ढूढ़ रहा था ताकि मैं तरोताजा बना रहूं और अपने खेल का मजा लेता रहूं।"
31 वर्षीय डीविलियर्स ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में स्वीकार किया, ‘इसके बाद मैंने पाया कि मुझे अपने खेल का जितना आनंद उठाना चाहिए उतना नहीं उठा पा रहा हूं। मैंने कुछ लोगों से बात की और यह बात लीक हो गई।"