फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAKvAUS: हैरिस का शतक गया बेकार, कंगारुओं ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

Sat, 23 Mar 2019 08:51 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
aaron finch - फोटो : file photo
विज्ञापन

कप्तान आरोन फिंच (116) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पहले वन-डे में पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। शारजाह में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 281 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 49 ओवर में ही 2 विकेट खोकर यह मैच अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने हैरिस सोहेल के पहले वन-डे अंतराष्ट्रीय शतक की बदौलत पांच विकेट गंवाकर 280 रन बनाए। सोहेल ने 115 गेंदों में 6 चौके और एक चौके की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। इसके अलावा शान मसूद ने 40, उमर अकमल ने 48 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन कोल्टर नाइल ने 2, जबकि झाय रिचर्ड्सन, नाथन लायन और ग्लेन मैक्सवेल नें 1-1 विकेट लिए।

पाकिस्तान के 280 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को उस्मान ख्वाजा और कप्तान आरोन फिंच की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। फिंच ने 135 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 116 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा शॉन मार्श ने 102 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 91 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद अब्बास और फहीम अशरफ ने 1-1 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें