इससे पहले बीसीसीआई ने बुधवार को आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) सीजन-11 का शेड्यूल जारी किया। आईपीएल सीजन-11 में पहला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में 7 अप्रैल को
मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
51 दिनों तक चलने वाला यह टूर्नामेंट नौ जगहों पर खेला जाएंगा। आईपीएल के इस सीजन में 56 लीग मैच के साथ कुल 60 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसका फाइनल मैच 27 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।