फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs DC: दिल्ली के खिलाफ 20वां ओवर डालने आए साई किशोर, 15 साल बाद हुआ ऐसा; जयसूर्या-रोहित की सूची में शामिल

Sat, 19 Apr 2025 06:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

19 ओवर की समाप्ति तक गुजरात के सभी नियमित गेंदबाजों का कोटा पूरा हो चुका था जिस कारण शुभमन गिल ने सुदर्शन को गेंद थमाई जो अपना पहला ओवर डालने आए।
विज्ञापन
साई सुदर्शन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज 20वां ओवर डालने आए। दरअसल, 19 ओवर की समाप्ति तक गुजरात के सभी नियमित गेंदबाजों का कोटा पूरा हो चुका था जिस कारण शुभमन गिल ने सुदर्शन को गेंद थमाई जो अपना पहला ओवर डालने आए। आईपीएल में यह तीसरी बार हुआ है जब पहली पारी में किसी स्पिनर को आखिरी ओवर में जाकर अपने स्पैल का पहला ओवर करने का मौका मिला। 
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य रखा है। गुजरात ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया था और दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 41 रन देकर चार विकेट लिए। प्रसिद्ध फिलहाल पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। 

तीसरी बार आईपीएल में हुआ ऐसा 
आईपीएल में इससे पहले ऐसा 2009 और 2010 में हुआ था जब 20वां ओवर डालने के लिए सनथ जयसूर्या और रोहित शर्मा को बुलाया गया था। 2009 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में जयसूर्या 20वां ओवर डालने आए थे जो उनका पहला ओवर था। जयसूर्या ने तीन रन देकर दो विकेट झटके थे। वहीं, डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोहित ने पहली पारी का आखिरी ओवर डाला था। रोहित को इस कारण गेंदबाजी मिली थी क्योंकि जसकरण सिंह ने लगातार दो नो बॉल फेंकी थी। रोहित ने 14 रन दिए थे, लेकिन ओवर से कुल 20 रन आए थे। अब 15 साल बाद साई किशोर भी मैच का अपना पहला ओवर डालने 20वें ओवर में आए। उन्होंने नौ रन देकर एक विकेट लिया। 

ये भी पढ़ें: GT vs DC: दिल्ली ने इस सीजन सात मैचों में चार बार ओपनिंग जोड़ी बदली, 10 साल बाद तीसरे नंबर पर उतरे केएल राहुल
विज्ञापन

दिल्ली के लिए किसी ने नहीं लगाया अर्धशतक
यह दूसरी बार है जब दिल्ली कैपिटल्स के लिए कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका, लेकिन टीम ने 200 रनों का आंकड़ा पार किया। इससे पहले दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2022 में मुंबई में खेले गए मैच में आठ विकेट पर 207 रन बनाए थे और उस वक्त भी टीम के लिए कोई बल्लेबाज 50+ स्कोर नहीं बनाया पाया था। दिल्ली के लिए कप्तान अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। हालांकि, अंत में आशुतोष शर्मा ने 19 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाए जिससे टीम 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें