फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल पर जेटली का वार- मुझे शर्म आई जब US में कहा गया परिवारवाद भारत का स्वभाव

Tue, 19 Sep 2017 04:05 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
arun jaitley - फोटो : ANI
विज्ञापन
अमेरिका में दिए बयान पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान राहुल का बिना नाम लिए कहा कि मुझे शर्म आई जब अमेरिका में कहा गया कि परिवारवाद इस देश के स्वभाव में है।
विज्ञापन


जेटली ने कहा कि कुछ पार्टियों को यह लगता होगा कि वंशवाद पर केंद्रित रहना एक खूबी है पर आगे चलकर यह भार बन जाता है। उन्होंने रोहिंग्या के मुद्दे पर भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, 'हर देश अपनी विदेश व सुरक्षा नीति और जनसंख्या के अनुसार फैसला लेगा।' Mujhe sharam aayi jab Amreeka mein baith ke kaha gaya ki parivarvaad is desh ke svabhaav mein hai: Arun Jaitley pic.twitter.com/ks7OcQdpPJ — ANI (@ANI) September 19, 2017  
विज्ञापन
Some parties may think that being centered around dynasty is an asset but in the long run it becomes a burden: Arun Jaitley — ANI (@ANI) September 19, 2017
Every country will decide its course of action based on its own foreign & security policy & balance of population: Arun Jaitley #Rohingyas pic.twitter.com/gL8QPz3JXe — ANI (@ANI) September 19, 2017 पढ़ें- US में बोले राहुल- भारत के विकास में चुनौतियां खड़े कर रहे हैं अहसहिष्णुता और बेरोजगारी

बताते चलें कि पिछले दिनों अमेरिका के बर्कले स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिर्फोनिया में इंडिया एट 70 विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राहुल गांधी ने मौजूदा भारतीय राजनीति पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था कि परिवारवाद देश की राजनीति के स्वाभाव में है। इसके साथ ही राहुल ने देश में बढ़ रही हिंसा पर चिंता जताते हुए कहा था कि भारत में नफरत और हिंसा की राजनीति चल रही है। उन्होंने ने कश्मीर में बिगड़े हालातों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था।  हालांकि विदेशी जमीन पर भारत के खिलाफ बोलने पर भाजपा ने भी राहुल गांधी पर पलटवार किया था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें