फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों टीमों के 9 क्रिकेटर मना चुके हैं 'प्लेटिनम जुबली'

Wed, 23 Oct 2013 03:57 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रांची में खेले जा रहे वनडे मुकाबले में दोनों टीमों में महज नौ क्रिकेटर ऐसे हैं जो 'प्लेटिनम जुबली' मना चुके हैं।
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की टीम में युवा खिलाड़ियों की जमात है और कई क्रिकेटर अपनी-अपनी टीम में जगह पक्की करने में जुटे हुए हैं।

आज के मैच में मैदान पर उतरे 9 क्रिकेटर ऐसे है जो वनडे क्रिकेट में 75 से ज्यादा एकदिवसीय मैच खेलकर वनडे करियर में अपना 'प्लेटिनम जुबली' कर चुके हैं।

टीम इंडिया से 6 खिलाड़ी
इस मामले में टीम इंडिया से छह खिलाड़ी हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से महज तीन खिलाड़ी हैं।

इस मैच से पहले भारत की ओर से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (229) के अलावा युवराज सिंह (285), सुरेश रैना (177), विराट कोहली (116), रोहित शर्मा (105) और रवींद्र जडेजा (83) यह कारनामा कर चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं कंगारू टीम के लिए ब्रैड हैडिन (99), मिचेल जॉनसन (132), शेन वॉटसन (168) ही ऐसा कर पाएं हैं।

दादा के बराबर हुए धोनी
अपने घरेलू मैदान पर टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज कराई है।

वर्ष 2007 में वनडे की कमान संभालने वाले धोनी आज 146वें मैच में टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे हैं। और पिछले 142 मैचों में बतौर कप्तान उन्होंने 84 मैचों में जीत दिलाई है। इस दौरान 50 वनडे मैचों में हार मिली जबकि तीन मैच टाई रहे हैं। आठ मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला।
विज्ञापन


सीरीज के चौथे मैच में ही उन्होंने सौरव गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी कर लिया है।

प्रिंस ऑफ कोलकाता गांगुली ने 147 वनडे में भारत की कप्तानी की जिसमें उन्होंने 76 मैच जीते, 66 हारे और पांच में कोई परिणाम नहीं निकला।

सर्वाधिक मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी करने का रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरूद्दीन (174) के नाम है। अजहर नौ साल तक भारत के कप्तान रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें