घरों में स्वेटर बुनते, स्कार्फ बुनते आपने कई महिलाओं को देखा होगा। लेकिन इन्होंने तो बुनाई करने का रिकॉर्ड ही बना डाला और वो भी दौड़ते-दौड़ते।
इंफॉर्मेशन नाइजीरिया की खबर के अनुसार, सेंट्रल मिसौरी की एक यूनिवर्सिटी के ग्राफिक डिजाइन प्रोफेसर ने कानसास सिटी मैराथन दौड़ते-दौड़ते स्कार्फ बुन डाला। स्कार्फ भी कोई छोटा नहीं बल्कि 12 फुट लंबा।
11 ऐसी तस्वीरे जो आपने आज तक नहीं देखी होंगी
कानसास सिटी स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड बेबकॉक ने 5 घंटे 48 मिनट और 27 सेकंड में मैराथन खत्म की। बुनाई करने में महारथी, बेबकॉक ने इस पूरे मैराथन के दौरान 12 फीट से भी लंबा स्कार्फ बुन डाला।
इसी के साथ उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड सुशी हेवर के नाम था। उन्होंने 6फुट 9 इंच लंबा स्कार्फ बुना था।
'जरा इधर भी' की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।