फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC World T20: 15 स्थानों के लिए 86 टीमों के बीच होगी टक्कर, ऑस्ट्रेलिया करेगा मेजबानी

Tue, 15 Dec 2020 08:26 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
ICC - फोटो : social media
विज्ञापन

2022 में होने वाले टी-20 मेंस विश्व कप में क्वालिफिकेशन के लिए अहम खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया में अक्तूबर-नवंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने सोमवार शाम बयान जारी किया। 86 टीमों के बीच 15 स्थानों के लिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया चार चरणों में होगी, जिसकी शुरुआत अप्रैल 2021 से होगी। पांच क्षेत्रों में 11 घरेलू क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट होंगे, जिन्हें कोरोना वायरस की वजह से पहले टाल दिया गया था।

विज्ञापन


मेजबान होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया स्वत: ही विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। 13 माह तक चलने वाले इस क्वालिफिकेशन अभियान में पहली बार हंगरी, रोमानिया, सर्बिया जैसे देश भाग लेंगे। क्रिकेट इतिहास में पहली बार फिनलैंड किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। जापान भी पहली बार मेंस टी-20 विश्व कप क्वालीफायर की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें