फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक टीम की ओर से 8 बल्लेबाजों ने जड़े छक्के, फिर भी चूक गई

विज्ञापन
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में एक महीने से भी ज्यादा का समय बचा है लेकिन ऐसा लगता है कि टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। वनडे मैचों में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी देखकर तो ऐसा ही कहा जा सकता है।
विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के पहले मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 399 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। उसकी ओर से 4 बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा का स्कोर किया, जिसमें जोस बटलर ने आतिशी अंदाज में रन बनाते हुए न सिर्फ शतक लगाया बल्कि टीम को बेहद सुरक्षित जगह पहुंचा दिया। इंग्लैंड ने 25 ओवर में ही 191 रन बना लिए थे। टीम वनडे इतिहास में दूसरी बार चार सौ से ज्यादा का स्कोर करने में महज एक रन से चूक गई।

बटलर ने महज 76 गेंदों में 105 रनों (11 चौके और 5 छक्के) की पारी खेली। उन्होंने अपना शतक 73 गेंदों में पूरा किया। बटलर के अलावा ओपनर एलेक्स हेल्स और बेन स्टोक्स ने 57-57 रन बनाए, जबकि जोए रूट ने 52 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


बड़े लक्ष्य के जवाब में अफ्रीकी टीम ने भी विस्फोटक शुरुआत की लेकिन लगातार बारिश ने उनके संघर्ष पर पानी फेर दिया और डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर मेजबान टीम यह मैच 39 रन से हार गई। मैच जब रोका गया तब अफ्रीकी टीम ने 33.3 ओवर में 5 विकेट पर 250 रन बना लिए थे। उसकी ओर से क्विंटन डी कॉक ने महज 96 गेंदों में 138 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन टीम को हार मिली।
विज्ञापन

एक टीम से 8 बल्लेबाजों ने लगाए छक्के लेकिन हासिल कर सके यह मुकाम

भले ही दक्षिण अफ्रीका यह वनडे मैच हार गई हो, लेकिन यह मुकाबला विकेटकीपरों की पारी के कारण बेहद शानदार रहा। इंग्लैंड की ओर से विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने 73 गेंदों में शतक लगाते हुए 105 रन बनाए जिससे टीम 399 तक पहुंच गई।

फिर 400 रनों के बड़े लक्ष्य के जवाब में अफ्रीकी टीम की अगुवाई विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (फोटो) ने ही की। बटलर ने जहां 73 गेंदों में शतक लगाया तो वहीं कॉक ने 67 गेंदों में ही शतक जमा दिया। बारिश ने मैच में बाधी नहीं डाली होती तो यह मैच बेहद दिलचस्प भी हो सकता था। वनडे इतिहास में ऐसा छठी बार हुआ है कि जब दोनों ही पारियों में शतक विकेटकीपर्स ने जमाए हों।

विकेटकीपर्स के कमाल के अलावा इंग्लैंड की ओर से 8 बल्लेबाजों ने छक्के लगाए, जिसमें जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 5 छक्के लगाए, लेकिन टीम सिर्फ एक रन से 400 रन के आंकड़े को नहीं छू सकी। वहीं कॉक ने अपनी नाबाद 138 रनों की पारी में 6 छक्के जड़े थे।

कॉक ने अपनी इस शतकीय पारी की बदौलत वनडे करियर में 2 हजार रन भी पूरे कर लिए। वह यहां तक पहुंचने वाले सबसे युवा अफ्रीकी बल्लेबाज भी बन गए हैं। वह 23 साल 48 दिन की उम्र में यहां तक पहुंचे हैं। उनसे पहले जैक्स कैलिस ने 23 साल 192 दिन की उम्र में यह हासिल किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें