फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 साल के हुए लिटिल मास्टर गावस्कर, ममता बनर्जी से लेकर आईसीसी-बीसीसीआई ने दी शुभकामनाएं

Wed, 10 Jul 2019 02:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुनिल गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत के महानतम बल्लेबाजों में से एक, जिन्हें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली जैसे दिग्गज बल्लेबाज अपना आइडल मानते हैं, दुनिया ने जिन्हें द लिटिल मास्टर नाम का तमगा दिया, क्रिकेट के आभुषण कहे जाने वाले सुनील गावस्कर का आज जन्मदिन है। 10 जुलाई 1949 को जन्मे गावस्कर आज 70 साल के हो गए। गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

विज्ञापन


गावस्कर ने अपना टेस्ट डेब्यू 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में किया था और अपने पहले ही मैच में 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। गावस्कर के नाम टेस्ट में 34 शतक है। 125 टेस्ट मैच खेलते हुए उन्होंने 10122 रन बनाए। गावस्कर ने वनडे डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में 1974 में किया था। उन्होंने 108 मैचों में 3092 रन बनाए, जिसमें एक मात्र शतक लगाया है। गावस्कर 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के हिस्सा रहे हैं।

लिटिल मास्टर के बर्थडे लोग उन्हें सोशल मीडिया के द्वारा शुभकामनाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं गावस्कर के जन्मदिन पर बीसीसीआई और आईसीसी समेत बाकी लोगों ने कैसे शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन



 



 

 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें