रविचंद्रन अश्विन
टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के 400 विकेट पूरे
अश्विन डे-नाइट टेस्ट की दूसरी पारी में जोफ्रा आर्चर को आउट करते ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे कर लिए। इसी के साथ वह सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले भारतीय और दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 77 मैचों में यह कमाल किया है। टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने का कमाल करने वाले अश्विन भारत के चौथे गेंदबाज गए। उनसे पहले कुंबले (619), कपिल देव (434) और हरभजन सिंह (417) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।