अक्षर पटेल
- फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
अक्षर पटेल दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने अपने करियर के पहले दो टेस्ट मैचों में 3 बार पांच विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया है। उनसे पहले नरेंद्र हिरवानी ने ये कारनामा किया था। वहीं, अक्षर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसे चौथे स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने का कमाल किया हो। अक्षर ने जैक क्राउली को पारी की पहली ही गेंद पर चलता किया।