फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे में क्यों हारी टीम इंडिया; 5 बड़े कारण

Mon, 14 Oct 2013 05:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार से भारत सात मैचों की वनडे सीरीज में 0-1 से पिछड़ गया है।
विज्ञापन


भारत ने एकमात्र ट्वंटी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को विशाल अंतर से हराते हुए शानदार शुरुआत की थी, लेकिन पहले ही वनडे में मेजबान टीम के बल्लेबाज अपना पिछला दमखम नहीं दिखा सके। (देखें-पहले वनडे मैच की तस्वीरें)

आइए, पड़ताल करते हैं कि ऐसे वो पांच अहम कारण कौन से रहे जिससे पुणे में हुए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को 72 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा है।

कंगारुओं को मिली शानदार शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को बेहद शानदार शुरुआत मिली। फीलिप ह्यूज (47) और ऐरोन फिंच (72) ने पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी कर कंगारू टीम के लिए मजबूत नींव रखी।
विज्ञापन


इसका फायदा ऑस्ट्रेलिया को मिला और बल्लेबाजों ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर तीन सौ के पार पहुंचा दिया।

ओपनर ऐरोन फिंच ने टी-20 के बाद वनडे में भी बढ़िया बल्लेबाजी की और 79 गेंदों में 72 रन (8 चौका और 3 छक्का) बनाए।

जबकि कप्तान जॉर्ज बैली ने भी गजब की बल्लेबाजी करते हुए 85 रनों (82 गेंद, 10 चौका) की पारी खेली।

भारतीय गेंदबाजों की धुनाई
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाज रोक पाने में नाकाम रहे। भुवनेश्वर कुमार के टीम को शुरुआती सफलता दिलाने में नाकाम रहने के बाद अन्य गेंदबाज भी कोई कमाल नहीं कर सके।

खासकर, विनय कुमार, इशांत शर्मा और आर अश्विन। अश्विन को छोड़ दिया तो विनय और इशांत ने अपने कोटे के पूरे 10-10 ओवर भी नहीं फेंके पर 50 रन से ज्यादा रन दे डाले।

तेज गेंदबाजों विनय कुमार ने नौ ओवर में 68 रन (1 विकेट) और इशांत ने सात ओवर में 56 रन (1 विकेट) खर्च कर डाले।

जबकि अश्विन को दो सफलता मिली पर उन्होंने 10 ओवर में 55 रन खर्च कर डाले। वहीं मेहमान टीम के तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को मैच में खूब परेशान किया। युवराज सिंह सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने दो विकेट निकाले।

शिखर धवन का फ्लॉप होना
पिछले कुछ समय से शिखर धवन टीम इंडिया को बेजोड़ शुरुआत दिलाते रहे हैं। लेकिन इस मैच में वह महज सात रन ही बना पाए।

धवन ऐसे बल्लेबाज हैं जो टीम को आतिशी शुरुआत देकर बल्लेबाजों को लय में ला देते हैं। लेकिन सीरीज के पहले मैच में ही वह असफल हो गए।

विराट-रोहित की धीमी बल्लेबाजी
ऑस्ट्रेलिया से मिले 305 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में शिखर धवन का विकेट सस्ते में खोने के बाद भारत को विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मजबूती देने की कोशिश की।

लेकिन इस कोशिश में उनकी बल्लेबाजी बेहद धीमी रही। दोनों तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं पर इस मैच में धीमे रहे।

दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 40 रनों की साझेदारी हुई। रोहित ने 47 गेंदों में 42 रन बनाए। जबकि विराट कोहली ने 85 गेंदों में 61 रन (6 चौका) बनाए तो जरूर लेकिन बड़े लक्ष्य के जवाब में उनकी भी बल्लेबाजी धीमी रही।
विज्ञापन


मध्य क्रम का बिखरना
टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्रम हमेशा से मजबूत रही है, लेकिन पहले वनडे में बल्लेबाज कुछ खास कर पाने में नाकाम रहे।

भारत का स्कोर 27 ओवर में दो विकेट पर 136 रन था लेकिन मध्य क्रम कंगारुओं की तेज आक्रमण का सामना नहीं कर सका। और एक के बाद एक करके विकेट गंवाते रहे।

युवराज सिंह (7), कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (19), रवींद्र जडेजा (11) और आर अश्विन (5) अपने बल्ले से नाकाम रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें