फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: दर्शकों की वापसी पर लगी मुहर, 25 प्रतिशत लोगों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति, शुरू हुई टिकटों की बिक्री

Wed, 23 Mar 2022 02:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज शनिवार (26 मार्च) से हो रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और उप-विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पहला मैच खेला जाएगा। इससे पहले आयोजकों की तरफ से दर्शकों और प्रसंशकों को खुशखबरी दी गई। 
विज्ञापन
आईपीएल 2022 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज शनिवार (26 मार्च) से हो रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और उप-विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पहला मैच खेला जाएगा। इससे पहले आयोजकों की तरफ से दर्शकों और प्रसंशकों को खुशखबरी दी गई। 

विज्ञापन

आयोजकों ने बुधवार को बताया कि स्टेडियम की कुल क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति मिल गई है। यानी इस बार फैंस स्टेडियम पहुंचकर अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट कर पाएंगे।आज से टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है और फैंस ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। 

आईपीएल की विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘यह मैच एक महत्वपूर्ण अवसर होगा क्योंकि महामारी के कारण संक्षिप्त अंतराल के बाद आईपीएल प्रशंसकों का स्टेडियम में फिर से स्वागत करेगा।’’
विज्ञापन

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘मुंबई, नवी मुंबई और पुणे के स्टेडियमों में मैच खेले जाएंगे, जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम में बैठकर मैच देख पाएंगे।’’
विज्ञापन

आईपीएल में दो नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के जुड़ने से इस सीजन में टीमों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है और इसकी वजह से इस सत्र में मैचों की संख्या भी कुल 74 हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें