फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1996 की चैंपियन टीम फिर से 'मैदान' पर

Fri, 29 Nov 2013 06:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका को 18 साल पहले वर्ल्ड चैंपियन बनवाने वाली टीम एक बार फिर खेल खेलने को तैयार हैं, लेकिन इस बार यह खेल मैदान पर नहीं होने जा रहा।
विज्ञापन


1996 में क्रिकेट जगत को चौंकाते हुए अर्जुन रणतुंगा की अगुवाई वाली श्रीलंका की टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। एक बार फिर वही टीम रणतुंगा की अगुवाई में एक अनोखे मुकाबले में उतरने को तैयार हो गई है।

मुंबई में उस क्रिकेट टीम में 14 खिलाड़ियों में से पांच पूर्व क्रिकेटरों ने रियल एस्टेट में उतरने के साथ ही अपने पहले वेंचर की घोषणा भी की। इनका पहला प्रोजेक्ट कोलंबो की राजधानी क्षेत्र श्रीजयवर्धनपुरा में शुरू होगा।
विज्ञापन


रियल एस्टेट के बिजनेस की लांचिंग अवसर पर रणतुंगा के साथ अन्य चार क्रिकेटर रोमेश कालुवितर्णा, रवींद्रा पुष्पकुमारा, सनथ जयसूर्या और चामिंडा वास भी मौजूद थे।

अपने तरह की इस अनोखी प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए रणतुंगा ने कहा, "यह जमीन हमें 1996 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद श्रीलंका सरकार ने दिया था। उसके बाद हमारे देश में परिस्थितियां बहुत सामान्य नहीं रही। लेकिन अब पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव आ गया है।"

अपने प्रोजेक्ट की घोषणा करने के दौरान बेहद उत्साहित दिख रहे रणतुंगा ने बताया कि यह बिल्डिंग बल्ले के आकार की होगी, जबकि क्लब हाउस एक गेंद के आकार का बनाया जाएगा।

क्रिकेटरों की योजना इस जगह पर एक क्रिकेट म्यूजियम बनाने की भी है। यहां पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी रखी जा सकती है। साथ ही इसके कांप्लेक्स में इंडोर नेट की भी व्यवस्था की जाएगी।



















पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने कहा, "उस टीम में शामिल सभी 14 क्रिकेटर इस प्रोजक्ट के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। हम सभी लोग एक-दूसरे के संपर्क में बने रहे। श्रीलंका बहुत छोटा देश है और हममें से ज्यादातर लोग एक ही शहर में रहते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हम लोगों में से कुछ अंपायर बन गए हैं तो कुछ राजनीति में हैं। जबकि कुछ मेरी तरह कोचिंग करने लगे हैं। पर यह हम सभी का ड्रीम प्रोजक्ट था और हम आश्वस्त है कि अब यह सपना पूरा होने जा रहा है।"
विज्ञापन


श्रीलंका के पूर्व कप्तान रणतुंगा ने कहा कि इस प्रोजक्ट से होने वाले मुनाफे को श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटरों को आर्थिक सहायता और क्रिकेट स्कूल में निवेश किया जाएगा।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, साथ ही शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें