दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की सालाना आम बैठक (एजीएम) में कुछ सदस्यों की नाराजगी और विरोध के बावजूद पांच साल की बैलेंस शीट पास कर दिया गया। पांच बरस बाद हुई डीडीसीए की एजीएम में उसके सदस्य और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा सहित कई सदस्यों ने इस पर ऐतराज उठाया।
इस काफी हल्ला गुल्ला हुआ। यह एजीएम दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा डीडीसीए को चलाने के लिए नियुक्त प्रशासक पूर्व जस्टिस विक्रमजीत सेन की मौजूदगी में हुई। इस एजीएम में डीडीसीए की कई बरस से लंबित बैलेंस शीट, ऑडिटर की नियुक्ति और आईपीएल के दौरान डीडीसीए के सदस्यों के बैठने की जगह क्योंकि बदली गई इस पर भी चर्चा हुई। ऑडिटर की नियुक्ति को चुनावों के बाद तक के लिए टाल दिया गया।