फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI की एजीएम में जय शाह को मिली अहम जिम्मेदारी, पढ़ें बैठक की 10 बड़ी बातें

Thu, 24 Dec 2020 08:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
बीसीसीआई एजीएम - फोटो : bcci twitter
विज्ञापन

बीसीसीआई की गुरुवार को अहमदाबाद में हुई 89वीं वार्षिक आम बैठक में जय शाह को अहम जिम्मेदारी मिली। उन्हें आईसीसी में बीसीसीआई का प्रतिनिधि चुना गया। इसके अलावा बैठक में अन्य फैसले भी लिए गए। आइए जानते हैं बैठक की 10 बड़ी बातें...

विज्ञापन

 

IPL 2022 में खेलेंगी 10 टीमें

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की गुरुवार को हुई आम सभा की 89वीं सालाना बैठक में आईपीएल 2022 के लिए दो नई टीमों की मंजूरी दे दी गई। बीसीसीआई ने अपने फैसले में कहा कि कम समय होने की वजह से आईपीएल 2021 में दो नई टीमों को जोड़ना संभव नहीं। 

प्रथम श्रेणी के खिलाड़ियों को दिया जाएगा उपयुक्त मुआवजा
सालान बैठक में यह भी फैसला किया गया कि सभी पुरुष और महिला प्रथम श्रेणी खिलाड़ियों को कोविड-19 महामारी के कारण संशोधित घरेलू सत्र को देखते हुए उपयुक्त मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, बीसीसीआई कई महीनों के विलंब के बाद जनवरी में सैयद मुश्ताक अली टी20 चैंपियनशिप के साथ घरेलू सत्र शुरू करने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन


राजीव शुक्ला बीसीसीआई के उपाध्यक्ष बने
इसके अलावा अन्य फैसलों में कांग्रेस के अनुभवी नेता राजीव शुक्ला को उत्तराखंड के माहिम वर्मा की जगह औपचारिक रूप से बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह भी पता चला है कि आम सभा ने आईसीसी बोर्ड में सौरव गांगुली के निदेशक के रूप में बकरार रहने के पख में फैसला किया है। 

Trending Videos

BCCI ने ओलंपिक क्रिकेट खेलने का किया समर्थन 

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से कुछ स्पष्टीकरण के बाद बीसीसीआई क्रिकेट को 2028 ओलंपिक में शामिल करने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की कवायद का समर्थन करेगा।

जय शाह होंगे आईसीसी में बीसीसीआई के प्रतिनिधि
वहीं, सचिव जय शाह वैकल्पिक निदेशक और वैश्विक संस्था की मुख्य कार्यकारियों की समिति में भारत के प्रतिनिधि होंगे।


बीसीसीआई से केपी राव की छुट्टी 
बीसीसीआई ने महाप्रबंधक (खेल विकास) केवीपी राव को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि राव को इस्तीफा देने को कहा गया था। दरअसल, राव ने राज्य इकाइयों को व्यंग्यपूर्ण पत्र में बीसीसीआई को छोड़ने को अपना सबसे सुखद दिन करार दिया। जानकारी के अनुसार  कोविड-19 महामारी के बीच उचित योजना नहीं बना पाना राव को बाहर करने के बड़े कारणों में से एक है। बिहार के पूर्व कप्तान राव लंबे समय से बीसीसीआई के साथ काम कर रहे हैं और घरेलू क्रिकेट के संचालन की मुख्य जिम्मेदारी उनके पास थी।

अंपायरों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ी 
अंपायरों और स्कोरर की रिटायरमेंट की आयु बढ़ाकर 60 वर्ष कर दी गई। बीसीसीआई के मान्यता प्राप्त स्कोरर और अंपायर अब 55 की जगह 60 बरस की उम्र में सेवानिवृत्त होंगे। 

बीसीसीआई 39 करोड़ डॉलर की कटौती को हुआ तैयार 
बीसीसीआई ने फैसला किया है अगले साल विश्व टी-20 की मेजबानी के लिए अगर उसे सरकार से पूर्ण कर छूट नहीं मिलती है जैसे कि आईसीसी ने मांग की है तो वह वैश्विक संस्था से मिलने वाले 39 करोड़ डॉलर के अपने वार्षिक राजस्व से कटौती के लिए तैयार हो जाएगा। 
विज्ञापन

गांगुली के प्रचार करने को लेकर नहीं हुई चर्चा 

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के कथित हितों के टकराव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। 

अगले साल हो सकती महिला टेस्ट सीरीज 
वहीं, एजीएम में महिला टेस्ट मैचों के आयोजन पर भी चर्चा हुई। अगले साल दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आयोजन हो सकता है लेकिन इस संबंध में अंतिम फैसला बीसीसीआई की शीर्ष परिषद करेगी।

देश में चार और एनसीए खोले जाएंगे
इसके अलावा बीसीसीआई ने बैठक में देश में चार और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) खोलने का फैसला किया है। बता दें कि अभी बंगलूरू में एनसीए है। मगर बोर्ड ने इसका विस्तार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें