फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई कप्तान चांडीमल ने खोला राज, टीम इंडिया को मात देने के लिए क्या करना होगा

Mon, 27 Nov 2017 04:10 PM IST
presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
दिनेश चंडीमल - फोटो : BCCI
विज्ञापन
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया ने नागपुर टेस्ट को एक पारी और 239 रन से अपने नाम किया। इस तरफ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर 2 दिसंबर से खेला जाएगा।  
विज्ञापन


मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांडीमल ने कहा कि टीम इंडिया जैसी मजबूत टीम के साथ खेलते हुए आपको कम से कम 350 प्लस रन बनाने ही होंगे। इस टेस्ट में भी हमारी यही रणनीति थी। हम टॉस जीतने में कामयाब रहे लेकिन अपनी रणनीति को अमल नहीं कर पाए। 

हालांकि मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम जल्द वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी बैटिंग लाइन में इस वक्त एंजिलो मैथ्यूज सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं, यदि वो जल्दी आउट होते हैं तो हमारी बल्लेबाजी बिखर जाती है। लेकिन मुझे अपने लड़कों पर पूरा यकीन है कि वो जल्द जबरदस्त वापसी करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः INDvSL: रविचंद्रन अश्विन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे तेज 300 टेस्ट विकेट लिए

चंडीमल ने अपने गेंदबाजों का बचाव करते हुए कहा कि हमारी गेंदबाजों की शारीरिक भाषा सकारात्मक है। टीम में बल्लेबाजों को अपनी जिम्मेदारी को समझनी होगी और रन बनाने पड़ेंगे और इसी को ध्यान में रखकर अब आगे की तैयारी करेंगे। हालांकि यह नागपुर का विकेट शुरूआती तीन दिन बल्लेबाजी के लिए शानदार था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की और हमारी टीम को जल्दी आउट करने में सफल रहे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें