फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL से ठीक पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए बुरी खबर, ये अहम खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर

Thu, 05 Apr 2018 09:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL-2018 का आगाज होने में अब चंद दिन ही शेष हैं। ऐसे में सभी टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए दक्षिण अफ्रीका से बुरी सूचना आ रही है। खबर है कि दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2018 से बाहर हो गए है।
विज्ञापन

 


कमर के निचले हिस्से में प्रैक्चर के चलते वो पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे। रबाडा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने राइट टू मैच की मदद से 4.2 करोड़ की भरकम रकम से अपनी टीम में शामिल किया था।  एक्सपर्ट के मुताबिक अपनी इस चोट के चलते रबाडा लगभग 3 महीनों तक मैदान से दूर रहेंगे। रबाडा हाल ही में खेली गई ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में 23 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज बने थे।
Trending Videos
विज्ञापन

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने एक बयान भी जारी किया है। टीम के मैनेजर मोहम्मद मोसाजी के मुताबिक, 'रबाडा कमर में चोट के चलते अगले 3 महीनों तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। साथ ही शुरुआती एक महीने में किसी तरह की कोई फिजिकल एक्टिविटी भी नहीं कर पाएंगे। आराम के बाद रबाड़ा को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज तक फिट हो सके। 

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज मंगलवार को ही समाप्त हुई है। इस सीरीज के आखिरी मैच के आखिरी दिन रबाडा ने कमर दर्द की परेशानी के बाद महज 3 ओवर ही गेंदबाजी की थी। इस सीरीज के बाद रबाडा को आईपीएल खेलना था और आईपीएल के बाद दक्षिण अफ्रीका को श्रीलंका का दौरा करना है। मगर चोट के कारण कगिसो रबाडा का श्रीलंका दौरा भी संदिग्ध लग रहा है।

बता दें कि 7 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल के 11वें सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुंबई में खेला जाएगा। दिल्ली डेयरडेविल्स का पहला मैच 8 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेला जाएगा। इस बार दिल्ली की अगुवाई गौतम गंभीर करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें