फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 5 साल तक सिर्फ यहां देखे जा सकेंगे भारत में होने वाले क्रिकेट मैच, इस कंपनी ने खरीदे अधिकार

Thu, 05 Apr 2018 09:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले पांच साल के लिए स्टार इंडिया ने बीसीसीआई के सभी मीडिया राइट्स खरीद लिए हैं। ये पहला मौका था जब बीसीसीआई ने प्रसारण अधिकारों के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया अपनाई थी। जिसके बाद स्टार इंडिया ने 6138.1 करोड़ की बोली लगाकर भारतीय क्रिकेट टीम की द्विपक्षीय घरेलू श्रृंखलाओं और घरेलू क्रिकेट के प्रसारण के अधिकार हासिल किए हैं, जिसका समय अंतराल 2023 तक होगा। माने अगले 5 साल तक भारत में होने वाले सभी क्रिकेट मैच सिर्फ स्टार इंडिया पर ही दिखाए जाएंगे। इसमें भी इंडियन प्रीमियर लीग भी शामिल है।
विज्ञापन


इसके साथ ही स्टार इंडिया के पास अब आईपीएल के अलावा भारतीय क्रिकेट का प्रसारण अधिकार भी हो गया है। इन प्रसारण अधिकार को हासिल करने के लिए स्टार इंडिया ने गूगल,फेसबुक, रिलायंस जियो जैसी बड़ी डिजिटल कंपनियों को पछाड़ा है। अगले पांच सालों के भीतर भारत में 102 इंटरनेशनल मैच होंगे, जिसमें  22 टेस्ट,  42 वनडे और 38 T-20 शामिल है। इसमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज भी शामिल है।
विज्ञापन

पिछली बार स्टार टीवी ने खरीदे थे अधिकार

आपको बता दें कि बीसीसीआई के कामकाजों की देखरेख के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) ने इस नए तरीके को इजाद किया इसके पीछे उसका मकसद प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ भ्रष्टाचार को दूर रखना था। 

याद हो कि, पिछली बार 2012 में स्टार टीवी ने 3851 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अधिकार हासिल किए थे। अब स्टार इंडिया को भारत के प्रत्येक मैच के लिए 60 करोड रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं जबकि आईपीएल में प्रत्येक मैच के लिए 54.5 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें