पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच में क्या हुआ था?
इससे पहले सेमीफाइनल नंबर-1 में पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। बारिश की वजह से यह मुकाबला 13-13 ओवर का कर दिया गया था। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में सात विकेट पर 111 रन बनाए थे। 112 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान ने 11.3 ओवर में हासिल कर लिया। हसन नवाज 22 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन और अब्दुल समद 15 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों ने 32 गेंद में नाबाद 59 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को जीत दिलाई।
बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान फाइनल में: नौ गेंद रहते जीता मैच; भारत या श्रीलंका, स्वर्ण के लिए किससे मुकाबला?
दोनों स्क्वॉड इस प्रकार हैं-
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, विप्रज निगम।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), हसन नवाज, हैदर अली, अब्दुल समद, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सूफियान मुकिम, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अराफात मिनहास, साद मसूद, माज सदाकत, अली रजा।