श्रीलंका के खिलाफ भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत
124 रन की जीत श्रीलंका पर भारत की सबसे बड़ी जीत है। वहीं, ओवरऑल टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है। श्रीलंका को टी20 में सबसे बड़ी हार ऑस्ट्रेलिया से 2019 में मिली थी। तब कंगारुओं ने एडिलेड में श्रीलंका को 134 रन से हराया था। भारत ने 2026 में निशिन में 124 रन की जीत के साथ 2017 और 2023 की अपनी बड़ी जीतों को भी पीछे छोड़ दिया।
श्रीलंका की टी20 में सबसे बड़ी हार
| खिलाफ |
मैदान |
वर्ष |
हार का अंतर |
| ऑस्ट्रेलिया |
एडिलेड |
2019 |
134 रन |
| भारत |
निशिन |
2026 |
124 रन |
| इंग्लैंड |
साउथैम्पटन |
2026 |
119 रन |
| भारत |
कटक |
2017 |
93 रन |
| भारत |
राजकोट |
2023 |
91 रन |
श्रीलंका के नौ बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंचे
श्रीलंका की पारी में नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। पूर्ण सदस्य टीम की टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में यह संयुक्त रूप से दूसरा सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इस मामले में रिकॉर्ड 10 खिलाड़ी का है, जो वेस्टइंडीज के नाम है। 2009 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज के 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके थे। उस पारी में सिर्फ क्रिस गेल 63 रन बनाकर दहाई के आंकड़े तक पहुंचे थे।
45 रन पर सिमटी श्रीलंका, संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर
श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 45 रन पर ऑलआउट हो गई। यह किसी पूर्ण सदस्य टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय में संयुक्त रूप से सबसे कम ऑलआउट स्कोर है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने 2019 में बैसेटेरे में इंग्लैंड के खिलाफ 45 रन बनाए थे।
| टीम |
खिलाफ |
मैदान |
ऑलआउट स्कोर |
वर्ष |
| वेस्टइंडीज |
इंग्लैंड |
बैसेटेरे |
45 |
2019 |
| श्रीलंका |
भारत |
निसिन |
45 |
2026 |
| वेस्टइंडीज |
इंग्लैंड |
दुबई |
55 |
2021 |
| अफगानिस्तान |
दक्षिण अफ्रीका |
तारौबा |
56 |
2024 |
| जिम्बाब्वे |
पाकिस्तान |
बुलावायो |
57 |
2024 |
श्रीलंका की पारी में पांच बल्लेबाजों का खाता नहीं खुला
भारत के खिलाफ श्रीलंका की पारी में पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए। पूर्ण सदस्य टीमों की टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में यह संयुक्त रूप से दूसरा सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इस सूची में छह डक के साथ जिम्बाब्वे सबसे ऊपर है।
| डक |
टीम |
खिलाफ |
मैदान |
वर्ष |
| 6 |
जिम्बाब्वे |
वेस्टइंडीज |
पोर्ट ऑफ स्पेन |
2010 |
| 5 |
न्यूजीलैंड |
पाकिस्तान |
क्राइस्टचर्च |
2010 |
| 5 |
इंग्लैंड |
भारत |
बेंगलुरु |
2017 |
| 5 |
श्रीलंका |
भारत |
निसिन |
2026 |
सेमीफाइनल या फाइनल में सबसे बड़ी जीत
भारत ने पुरुषों के ऐसे टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बना दिया, जिसमें दोनों टीमें पूर्ण सदस्य देश की हों। भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराया। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही नाम था, जिसने 2026 टी20 विश्व कप के फाइनल में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया था।
100 से ज्यादा रन से जीत में भारत नंबर-1
भारत ने पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 या उससे ज्यादा रन के अंतर से जीत के मामले में भी शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ 124 रन की जीत भारत की ऐसी 11वीं जीत है। कनाडा 10 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है।
| टीम |
100+ रन से जीत
कितनी बार |
| भारत |
11 |
| कनाडा |
10 |
| ऑस्ट्रिया |
9 |
| जिम्बाब्वे |
8 |
| नेपाल |
8 |
| जापान |
8 |
| मलयेशिया |
8 |
| युगांडा |
8 |
| स्पेन |
6 |
| तंजानिया |
6 |
| पाकिस्तान |
6 |
| इंग्लैंड |
6 |
| डेनमार्क |
6 |
| पापुआ न्यू गिनी |
5 |
अब पाकिस्तान से स्वर्ण के लिए मुकाबला
श्रीलंका पर इस रिकॉर्ड जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट के फाइनल में जगह बना ली है। अब तीन अक्तूबर को स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम की नजर एशियाड में क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीतने पर होगी।
बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान फाइनल में: नौ गेंद रहते जीता मैच; भारत या श्रीलंका, स्वर्ण के लिए किससे मुकाबला?
दोनों स्क्वॉड इस प्रकार हैं-
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, विप्रज निगम।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), हसन नवाज, हैदर अली, अब्दुल समद, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सूफियान मुकिम, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अराफात मिनहास, साद मसूद, माज सदाकत, अली रजा।