फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या धूमल फिर संभालेंगे आईपीएल की कमान?: मजूमदार का भी निर्विरोध चुना जाना तय, 18 सितंबर को होगा फैसला

Fri, 11 Sep 2026 11:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अरुण धूमल का आईपीएल संचालन समिति के चेयरमैन और खैरुल जमाल मजूमदार का सदस्य पद पर निर्विरोध चुना जाना तय है। बीसीसीआई चुनाव अधिकारी ने दोनों के नामांकन को वैध घोषित कर दिया है। 12 सितंबर तक नाम वापसी का मौका है, जबकि 18 सितंबर को एजीएम में चुनाव होगा।
विज्ञापन
अरुण धूमल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के चुनाव अधिकारी एके ज्योति ने शुक्रवार को आईपीएल संचालन समिति के चेयरमैन पद के लिए अरुण धूमल और सदस्य पद के लिए खैरुल मजूमदार के नामांकन को मंजूरी दे दी जिससे दोनों का 18 सितंबर को होने वाले चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। बीसीसीआई की मुंबई स्थित मुख्यालय में होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान धूमल और मजूमदार को निर्विरोध चुना जाएगा।
विज्ञापन


बीसीसीआई की ओर से जारी चुनाव संबंधी नोटिस में कहा गया, “चुनाव अधिकारी ने संबंधित पदों के लिए उम्मीदवारों के नामांकन आवेदनों की जांच कर ली है और बीसीसीआई चुनाव 2026 के लिए वैध रूप से नामांकित उम्मीदवारों की सूची घोषित की है। संचालन समिति के लिए अरुण सिंह धूमल और खैरुल जमाल मजूमदार वैध उम्मीदवार हैं।”

नोटिस के मुताबिक, नामांकन वापस लेने के इच्छुक उम्मीदवार 12 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद चुनाव अधिकारी उसी दिन शाम चार बजे तक चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी करेंगे। धूमल का दोबारा आईपीएल संचालन समिति का चेयरमैन बनना लगभग तय माना जा रहा है, जबकि मजूमदार भी सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें