फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: संन्यास के बावजूद श्रीलंका दौरे पर क्यों गए अजिंक्य रहाणे? यहां से शुरू करेंगे अपनी नई पारी; जानें

Wed, 12 Aug 2026 01:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे भारत के श्रीलंका दौरे पर टेस्ट कमेंट्री में डेब्यू करेंगे। 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से वह कमेंट्री बॉक्स में नई पारी शुरू करेंगे। रहाणे ने हाल ही में करीब 18 साल लंबे फर्स्ट क्लास करियर को समाप्त किया है। भारत के लिए उन्होंने 85 टेस्ट में 5,077 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे अब मैदान के अंदर नहीं, बल्कि कमेंट्री बॉक्स से टेस्ट क्रिकेट का अनुभव साझा करते नजर आएंगे। रहाणे भारत के आगामी श्रीलंका दौरे पर टेस्ट कमेंट्री में डेब्यू करने वाले हैं। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी और इसी सीरीज के साथ रहाणे कमेंट्री की दुनिया में अपनी नई पारी शुरू करेंगे। वह ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स के कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन

करीब 18 साल के फर्स्ट क्लास करियर के बाद नई शुरुआत
रहाणे का यह कदम उनके करीब 18 साल लंबे फर्स्ट क्लास करियर के खत्म होने के कुछ ही समय बाद आया है। अपने करियर के बड़े हिस्से में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के मुश्किल माहौल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। अब 37 साल की उम्र में रहाणे पांच दिन तक चलने वाले टेस्ट मैच को एक खिलाड़ी के बजाय कमेंटेटर के नजरिए से देखेंगे। वह मैच के दौरान रणनीतिक फैसलों, महत्वपूर्ण पलों और मुकाबले की दिशा बदलने वाले घटनाक्रम का विश्लेषण करेंगे।

85 टेस्ट में बनाए 5,077 रन
रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 5,077 रन बनाए। उनके नाम 12 शतक और 26 अर्धशतक हैं। अलग-अलग परिस्थितियों में टेस्ट क्रिकेट खेलने और दबाव के बीच प्रदर्शन करने का उनका अनुभव कमेंट्री के दौरान उनके लिए अहम साबित हो सकता है। मैदान पर लंबे समय तक खेलने के बाद अब वह अपने अनुभव के जरिए दर्शकों को टेस्ट क्रिकेट की बारीकियां समझाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

'खेल को अलग नजरिए से देखने का मौका मिलेगा'
अपने कमेंट्री डेब्यू को लेकर रहाणे ने कहा कि इससे उन्हें टेस्ट क्रिकेट को बिल्कुल अलग नजरिए से देखने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, 'मैं श्रीलंका दौरे पर टेस्ट कमेंट्री में डेब्यू करने को लेकर उत्साहित हूं। टेस्ट क्रिकेट हमारे खेल का शिखर है और इतने वर्षों तक इस फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब खेल को एक अलग नजरिए से देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।'

रहाणे ने कहा कि वह अपने अनुभव साझा करने के साथ-साथ खेल की बारीकियों को समझाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह दर्शकों को उन फैसलों, रणनीतियों और महत्वपूर्ण पलों के बारे में जानकारी देना चाहते हैं, जो टेस्ट मैच का रुख बदल सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें