फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के बेटे को दादी के पास छोड़ ढाई महीने से अस्पताल में डटा चिकित्सक दंपती

Thu, 28 May 2020 11:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर जीएस जस्सल, अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिविल अस्पताल बंगाणा में एक चिकित्सक दंपती 80 दिनों से लगातार 24 घंटे सेवाएं दे रहा है। चार साल के बेटे को घर में दादी के पास छोड़कर दंपती देश में संकट के समय सिविल अस्पताल में मरीजों का उपचार कर रहा है। अस्पताल में किए जा रहे इस कार्य से समूचे क्षेत्र में इन दोनों पति-पत्नी चिकित्सकों की सराहना की जा रही है। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर और कई अन्य सामाजिक संस्थाएं इन दोनों चिकित्सकों को सम्मानित भी कर चुकी हैं।

विज्ञापन


उपमंडल बंगाणा के हटली गांव के निवासी डॉ. अतुल व डॉ. कनिका 80 दिनों से अपने घर नहीं जा सके हैं। सिविल अस्पताल बंगाणा में कोरोना वॉरियर्स के रूप में सेवाएं देते हुए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। हालांकि सिविल अस्पताल बंगाणा में कोरोना वायरस से संक्रमित कोई भी मामला अभी तक सामने नहीं आया है।

चिकित्सक अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों को आपस में दो गज की दूरी रखना, हाथों को बार-बार धोना,  कहीं आने जाने के बाद हाथों को सैनिटाइज करना, मुंह नाक के ऊपर मास्क लगाए रखना और घर में बनी हुई चीजों को ही ज्यादा महत्व देना आदि के बारे में जागरूक कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें