फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

स्लीप टूरिज्म: अच्छी नींद सपना बन गई, तो जाइए नींद पर्यटन पर; लेकिन यह घर पर नियमित स्वस्थ नींद का विकल्प नहीं

चार्लोट गुप्ता Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 14 Jul 2024 05:29 AM IST

सार

नींद पर्यटन तेजी से उभरते स्वास्थ्य पर्यटन का हिस्सा है, जो आज सालाना 800 अरब डॉलर से ज्यादा का कारोबार बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : ani


पारंपरिक रूप से छुट्टियां मौज-मस्ती करने, घूमने, दर्शनीय जगहों की यात्रा के लिए होती हैं। लेकिन स्लीप टूरिज्म यानी नींद पर्यटन सिर्फ अच्छी नींद के लिए होता है, जिसमें छुट्टियां लेकर मजे से सोइए। नींद पर्यटन तेजी से उभरते स्वास्थ्य पर्यटन का हिस्सा है। स्वास्थ्य पर्यटन सालाना 800 अरब डॉलर से ज्यादा का कारोबार बन चुका है। आज दुनिया भर में पर्यटकों के लिए होटलों में विलासितापूर्ण आरामगाह हैं। नींद पर्यटन के बढ़ने का मतलब है कि ज्यादातर लोग अच्छी नींद से वंचित हैं। ऑस्ट्रेलिया में एक-तिहाई से ज्यादा वयस्क सात से नौ घंटे की पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहे हैं, जो बेहद जरूरी है।


अपर्याप्त नींद जीवन में मानसिक स्वास्थ्य, हृदय रोग, चयापचय रोग और किसी भी कारण से होने वाली मौत सहित कई समस्याएं खड़ी कर देती है। लेकिन क्या कोई होटल या कृत्रिम मेधा तकनीकयुक्त ऐशो-आराम वाली जगह व सुविधाएं आपको अच्छी नींद दे सकती है? नींद पर्यटन उद्योग में उपलब्ध ज्यादातर सेवाओं का मकसद शयनकक्ष को ग्राहकों के अनुकूल बनाना होता है। अच्छी नींद के लिए अच्छे गद्दे, तकिए और शांत वातावरण चाहिए। लोग जितनी अच्छी नींद लेंगे, उसकी गुणवत्ता उतनी ही बेहतर होगी।


जब हम किसी होटल में रुकते हैं, तो रोजमर्रा के तनावों से मुक्त रहते हैं। सोने के दौरान आने वाली अड़चनों, जैसे पड़ोस में चल रहे निर्माण कार्यों, गाड़ियों या पालतू जानवरों के शोर आदि से भी मुक्त रहते हैं। इसलिए हम घर से दूर शांत माहौल में अच्छी नींद ले सकते हैं। विज्ञान के मुताबिक, कम समय में भी हम अपनी नींद पूरी कर सकते हैं। कम नींद के बाद जब हमारा मस्तिष्क ‘नींद का दबाव’ जमा करता है, तो ऐसा हो सकता है। ‘नींद का दबाव’ बताता है कि नींद के लिए जैविक इच्छा कितनी प्रबल है। नींद का दबाव ज्यादा होने से सोना आसान हो जाता है। अच्छी नींद इससे राहत दिला सकती है। शरीर को आराम देने के लिए रात की नींद महत्वपूर्ण है। लेकिन स्लीप टूरिज्म घर पर नियमित स्वस्थ नींद का विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next