फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याही से रोशन होने का दौर

Sun, 30 Mar 2014 06:16 PM IST
सहीराम
विज्ञापन
विज्ञापन
एक वक्त ऐसा था, जब अपने काफिले पर फूलों की बारिश न होने पर नेता मान लेता था कि अब वह लोकप्रिय नहीं रहा। फिर वह वक्त भी आया कि जब तक नेता पर जूता नहीं उछलता था, तब तक वह बेचारा जनता के फीडबैक के लिए तरस जाता था। दिल में हमेशा यही धुकधुकी लगी रहती थी कि कहीं दिन तो नहीं लद गए। पर जूता उछलते ही वह जान जाता था कि वह अभी प्रासंगिक है।
विज्ञापन


जूते को अंतरराष्ट्रीय महत्व प्रदान करने में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के योगदान को इतिहास अवश्य ही स्वीकार करेगा। जैसे आजकल नेट पर कुछ भी वायरल हो जाता है, उसी तरह कभी बुश साहब पर उछला जूता वायरल हो गया था। फिर नेताओं पर ऐसे धड़ाधड़ जूते उछलने लगे थे कि उसका असर अभी तक बना हुआ है। नेता पर जूता उछलते ही उसके चमचे तनावमुक्त और भक्तगण आह्लादित हो उठते थे और यह प्रचारित करने में जुट जाते थे कि अब कोई उनके नेता के महत्व को खारिज नहीं कर सकता। इधर दिल्ली में झाड़ूवालों ने तो एक ऐसे ही जूतामारक को अपना उम्मीदवार बना दिया है।

लेकिन अब वक्त स्याही का है। स्याही कभी रोशनाई होती थी, लेकिन अब यह अपने विरोधियों पर कालिख मलने के काम आती है। दरअसल कालिख तो अब मिलती नहीं है। वह लोगों के मन में जमकर बैठ गई है। फिर बॉलपेन और जेलपेन के जमाने में स्याही का कोई इस्तेमाल ही नहीं रह गया है। इसीलिए लोग कालिख की तरह इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। हालांकि जिनके चेहरों पर स्याही की कालिख मली जा रही है, वे इसे सम्मान की तरह ले रहे हैं। हालांकि शर्त यह है कि स्याही नेता जी के मुंह पर मली जाए। स्याही मलने वाले भी यह सच जानते हैं, इसलिए वे सीधे नेताजी के मुंह पर ही स्याही मलते हैं। उस नेता को भी यथासंभव इसमें सहयोग करना चाहिए, नहीं तो स्याही किसी दूसरे के मुंह पर मली जाएगी और वह टापता रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये स्याही की कालिख से रोशन होने के दिन हैं। इससे स्याही का रुतबा भी अचानक बढ़ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें