एक अगूंठी सामने आई तो नेपोलियन का नया चेहरा भी सामने आया। अब इतिहास पर बात हो रही है। इतिहास कहता है फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट अहंकारी थे। आक्रामक स्वभाव के लिए जाने जाते थे। लेकिन वह अंगूठी कह रही है कि नेपोलियन बोनापार्ट निजी जिंदगी में काफी मधुर स्वभाव के व्यक्ति थे।
यह वह अंगूठी है, जो नेपोलियन ने अपनी पत्नी जोसफिन को भेंट की थी। सोने की बनी इस अंगूठी पर कली के आकार के दो रत्न हीरा और नीलम लगे हुए हैं। अगले सप्ताह पेरिस के नजदीक स्थिति ओसनेट ऑक्शन हाउस में इस अंगूठी की नीलामी की जानी है।
जानकारों के अनुसार इसके 13 हजार पाउंड में खरीदे जाने की संभावना जताई जा रही है। 1796 में नेपोलियन ने जोसफिन से शादी की थी।