पहला प्यार। सीमाओं और रेखाओं से परे का एक अहसास। हमारी, आपकी और दुनिया के एक हर एक शख्स की जिंदगी से जुड़े इसी अहसास को फराज काजी ने काफी अलग ढंग से पेश किया है।
अंग्रेजी भाषा में लिखी उनकी किताब ‘ट्रूली, मैडली,डीपली’ पहले प्यार के दर्द की एक ऐसी कहानी है, जिसमें आप खुद को तो पाएंगे, लेकिन कहानी के किरदार राहुल में कहीं खो जाएंगे। मोहब्बत की इस खूबसूरत कहानी को फराज ने दुनिया के मशहूर कवियों की कविता से इस तरह सजाया है, जैसे किसी फिल्म की कहानी के बीच में आने वाले गीत।
इसमें उमर खैय्याम की रूबाई है तो साथ में विलियम वर्ड्सवर्थ और एलिजाबेथ ब्राउनिंग की कविता भी। इसे पढ़ना एक प्रेमयात्रा का अनुभव करने जैसा है। फराज की यह किताब किसी भारतीय लेखक द्वारा लिखी गई पहली ऐसी किताब है, जिसे टॉप-100 वाईए ग्लोबल फिक्शन लिस्ट में जगह दी गई है।
ट्रूली,मैडली,डीपली-फराज काजी
प्रकाशक-महावीर पब्लिशर्स
नई दिल्ली
मूल्य-१५० रुपये