फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दूसरा पहलू: 50 साल बाद भी बरकरार किटी का जादू... आकर्षण में कोई कमी नहीं आई है

समीर होसनी Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 25 Dec 2024 05:44 AM IST

सार

1974 में युको शिमिजु द्वारा डिजाइन किए गए किरदार हैलो किटी का साम्राज्य 130 देशों में फैला है, जहां इससे जुड़ी पचास हजार से ज्यादा वस्तुएं बिक चुकी हैं। हैलो किटी के साथ बच्चे खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। अन्य कार्टून कैरेक्टर विनी द पूह, मिकी माउस की तरह हैलो किटी की मासूमियत प्रशंसकों को आकर्षित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैलो किटी - फोटो : अमर उजाला


उसके 50वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जापान, सिंगापुर, अमेरिका और ब्रिटेन में कार्यक्रम आयोजित हुए। उसे बकिंघम पैलेस में एक राजकीय भोज में किंग चार्ल्स से जन्मदिन का संदेश मिला। दो काली बिंदीदार आंखों, बिना मुंह और पीले बटन वाली नाक वाले किरदार के लिए यह काफी शानदार है। 1974 में युको शिमिजु द्वारा डिजाइन किए गए किरदार हैलो किटी का साम्राज्य 130 देशों में फैला है, जहां इससे जुड़ी पचास हजार से ज्यादा वस्तुएं बिक चुकी हैं। हैलो किटी की लंबी उम्र का राज उसकी सादगी में अंतर्निहित है।


डिजाइन के संदर्भ में, वह बुनियादी आकृतियों, मूंछों के लिए छह छोटे निशान व एक लाल जूड़े से बनी है। उसे पहचानना आसान है व बनाना सस्ता है। यह किरदार प्यारे के जापानी शब्द ‘कावई’ का भी प्रतीक है। ‘क्यूटनेस अध्ययन’ के क्षेत्र में अग्रणी प्रो. जोशुआ डेल के अनुसार, वस्तुओं को प्यारा मानने से देखभाल और सुरक्षा के लिए मनोवैज्ञानिक प्रवृत्ति उत्पन्न होती है। यही वजह है कि हैलो किटी के साथ बच्चे खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। अन्य कार्टून कैरेक्टर विनी द पूह, मिकी माउस की तरह हैलो किटी की मासूमियत प्रशंसकों को आकर्षित करती है।


एक बिल्ली के मानवीय रूप के प्रति लोगों में स्थायी उत्साह आता है। समाज में बच्चों जैसी मासूमियत भरने में इसकी केंद्रीय भूमिका हो सकती है। हैलो किटी में एक आसानी से जुड़ने योग्य कहानी होती है, जो लोगों को पसंद आती है। हैलो किटी का पूरा नाम किटी व्हाइट एक हंसमुख छोटी लड़की है (इसलिए आधिकारिक तौर पर वास्तव में बिल्ली नहीं है), जो अपने परिवार के साथ लंदन के उपनगरीय इलाके में रहती है। उसे कुकीज बनाना बहुत पसंद है। उसके अन्य शौक में यात्रा करना, संगीत सुनना और नए दोस्त बनाना शामिल हैं। इतना ही नहीं हैलो किटी कैरेक्टर से मिलते- जुलते दुनिया भर में अनेक उत्पाद अरबों डॉलर का व्यवसाय कर रहे हैं। मनोरंजन की दुनिया में नए किरदार आए और गए, लेकिन पांच दशकों से किटी को लेकर लोगों के आकर्षण में कोई कमी नहीं आई है।              
विज्ञापन
विज्ञापन
Next