फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दयालुता और आनंद के जलाशय की तरह है प्रेम'

Fri, 23 Feb 2018 10:09 PM IST
येहुदा अमिचई
विज्ञापन
Yehuda Amichai
विज्ञापन

मैंने अक्सर कहा है कि सभी कविताएं राजनीतिक होती हैं। इसका कारण यह है कि असली कविता वास्तविकता के प्रति मानवीय प्रतिक्रिया से निपटती है और राजनीति वास्तविकता का हिस्सा है।

विज्ञापन


यहां तक कि अगर कोई कवि शीशे के घर में बैठकर चाय पी रहा है, तो यह भी राजनीति को दर्शाता है। मेरी कविताएं गहरे अर्थ में राजनीतिक हैं। राजनीतिक का अर्थ कि अपने समय के सवालों से जूझती हैं। प्रकाश वर्ष और अंधेरे वर्ष की अनंतता में मेरा कोई हिस्सा नहीं है, लेकिन अंधेरे भी मेरे हैं और उजाले भी मेरे हैं और यह समय भी मेरा है। मुझे लगता है कि अंत अंतहीन है। यह या तो बड़ा ब्लैक होल है या बहुत विशाल सफेद रोशनी या फिर दोनों एकसाथ।

लेकिन कुल मिलाकर इसका मेरे लिए कोई मतलब नहीं है, क्योंकि अगर कोई इसे समझाना भी चाहेगा, तो मैं समझ नहीं पाऊंगा। भाषाएं दो तरह की होती हैं, पहली, चीजें हमें जैसी प्रतीत होती हैं और दूसरी ज्ञान की। हर बुद्धिमान व्यक्ति, चाहे वह कलाकार हो या नहीं, दुनिया को देखने का उसका तरीका काव्यात्मक होता है। निराशा को दूर रखने के लिए उम्मीद को कांटेदार तार की तरह होना चाहिए और उम्मीद मेरा अपना होना चाहिए।
विज्ञापन


कवि कविताएं लिखता है, अपना प्रचार नहीं करता, इसलिए वह कवि है। शांति का ज्ञान एक देश से दूसरे देश जाता है और बच्चों के खेल की तरह हर जगह एक जैसा होता है। धर्म की दुनिया तार्किक नहीं होती, इसलिए बच्चे इसे पसंद करते हैं। मैं कवि की तरह नहीं, इंसान की तरह जीने की कोशिश करता हूं। प्रेम दयालुता और आनंद के जलाशय की तरह है।
विज्ञापन

-मशहूर इस्राइली कवि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें