फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खुद की ताकत पहचानने के लिए जिंदगी में विफलता जरूरी है'

Thu, 02 Aug 2018 01:01 PM IST
वाल्टर बेंजामिन
विज्ञापन
विज्ञापन

जब हम विफल होते हैं, तो अपने आप को तुच्छ मानने लगते हैं। भले ही हम सक्षम हों, मजबूत हों, विफलता हमारा मुंह चिढ़ाती है और हम नसीब को रोने लगते हैं। लेकिन क्या हमने कभी सफलता पर अपनी खूबियों को जानने की या अपनी तकदीर पर खुश होने की कोशिश की है? चाहे लोकप्रियता हो, शराब हो, पैसा हो या प्यार-हर चीज में हमारी कुछ कमजोरियां होती हैं और कुछ खूबियां, लेकिन सफलता पर आत्ममुग्ध होना एक ऐसी खाई में कूदने के समान है, जहां मैल और ठोकर के सिवा कुछ नहीं है।

विज्ञापन


यदि हम इसी घेरे में रहते हैं, तो हमसे बड़ा मूर्ख कोई नहीं। शायद सफलता की यही सबसे बड़ी कीमत है, जो हमें चुकानी होती है। इसलिए अपनी ताकत पहचानने के लिए जिंदगी में विफलता जरूरी है। किसी भी उत्सव-समारोह में शिरकत करना इतना मुश्किल नहीं है, जितना मुश्किल ईश्वर की प्रकृति के साक्षात् दर्शन करना है। यह प्रकृति आवारा, बदमाशों और भिखमंगों पर जितनी मेहरबान होती है, उतनी अमीरों पर नहीं। इस कटु सत्य का आभास आपको तभी हो सकता है, जब एक बार आप इटालियन विला के गेट पर जाएं। आपकी वहां जाकर तमन्ना होगी, सुंदर झील और दिग्गज पहाड़ को खिड़की से निहारने की।

पर जैसे ही आप खिड़की के पास पहुंचेंगे, आपको तस्वीर नहीं, जीती-जागती तस्वीरें दिखाई देंगी - वे तस्वीरें, जिन पर ऊपर वाले ने स्वयं अपने हाथों से हस्ताक्षर किए हैं। अक्सर मैं एक सपना देखा करता था कि मैं सीन नदी के बाएं किनारे पर नोत्रदेम के सामने हूं। बाद में वास्तव में जब मैं वहां बहुत देर तक रहा, तो नोत्रेदेम सरीखा कुछ भी नहीं दिखा। शायद यह सपने का ही असर था कि जिस चीज को सपने में बार-बार देखा, हकीकत में देखने पर उसका कायाकल्प हो चुका था। सुखद हसरतें, वास्तविक छवि की दहलीज पर पैर रखते ही धुंधला चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जर्मन यहूदी दार्शनिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें