फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ज्ञान से हम विनम्र बनते हैं और त्याग से शक्तिशाली'

Tue, 10 Apr 2018 01:31 AM IST
रुडयार्ड किपलिंग
विज्ञापन
Rudyard Kipling
विज्ञापन

मैं अपने साथ छह ईमानदार सेवकों को रखता हूं, जिन्होंने मुझे सब कुछ सिखाया है। उनके नाम हैं-क्या, क्यों, कब, कैसे, कहां और कौन। मैं स्वभाव से शब्दों का व्यापारी हूं। शब्द मानव द्वारा उपयोग की जाने वाली सबसे प्रभावी दवा है। मैं हमेशा हर व्यक्ति की अच्छाइयों में यकीन करता हूं, इसने मुझे कई बार कठिनाइयों से बचाया है।

विज्ञापन


ईश्वर ने सभी मनुष्यों को प्यार करने के लिए यह धरती सौंपी है। हम अंतहीन संभावनाओं के शुरुआती पृष्ठ की प्रारंभिक कविता हैं। हमें पैसा, पद या महिमा की अतिरंजना से सावधान रहना चाहिए। किसी दिन आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिन्हें इन सबकी कोई परवाह नहीं होती है। उस दिन आपको यह एहसास होगा कि आप कितने गरीब हैं। हम मनुष्यों का जीवन बहुत संक्षिप्त होता है, लेकिन अपनी संक्षिप्तता में यह हमें कुछ शानदार और सार्थक क्षण प्रदान करता है।

ज्ञान से हम विनम्र बनते हैं और त्याग से शक्तिशाली। स्वयं को छोड़कर आप हर उस चीज को गंभीरता से लें, जिन्हें प्यार करते हैं। अगर आप अपनी इच्छित वस्तु नहीं प्राप्त करते हैं, तो निश्चित है कि आप उस चीज को गंभीरता से नहीं चाह रहे थे। इस धरती के लोगों की खुशी के लिए मैंने हमारे जीवन की कहानियां लिखी हैं। अगर आप दो बजे सुबह अपनी खिड़की खोलें और सुनने की कोशिश करें, तो हवा के कदमों की आहट सुनेंगे, जो सूरज को बुलाने के लिए जा रहा होता है। और चांदनी में पेड़ों को चमकते हुए देखकर गहन अंधेरी रात में आपको ऐसा लगेगा, मानो रात खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नोबेलजयी ब्रिटिश लेखक और कवि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें